Breaking NewsChandigarhCrimeHaryanaLatest NewsNationalPunjabTrending News

Cybercriminals’ trap. साइबर क्राइम पर बड़ा खुलासा, खुद की बजाए किराए के बैंक एकाउंट में मंगवाते हैं ठगी के पैसे !

Cybercriminals’ trap. लगातार एक के बाद एक साइबर अपराधियों और उनसे जुड़े लोगों पर शिकंजा कस रही Chandigarh Police ने गिरोह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दअरसल, चंडीगढ़ पुलिस ने 9 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके बैंक खाते साइबर अपराधियों ने किराए पर लिए हुए थे। साइबर अपराधी अपने चंगुल में फंसने वाले लोगों से पैसे सीधे अपने खाते में मंगवाने की बजाए इनके बैंक खातों में मंगवाकर उसे आगे ट्रांसफर करवाते थे। इसकी एवज में उन्हें ट्रांसफर होने वाली राशि के हिसाब के 5 से 10 प्रतिशत तक की कमीशन दी जाती थी। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस इन 9 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें इस काम में शामिल करने वाले लोगों के साथ इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में अभी कईं अन्य लोग भी शामिल है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

‘ऑपरेशन म्यूल हंट’ के तहत शिकंजा

Cybercriminals' trap

चंडीगढ़ पुलिस की साइबर टीम की ओर से लगातार मिल रही ऑनलाइन व अन्य प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायतों से निपटने के लिए हाल ही में ‘ऑपरेशन म्यूल हंट (Operation Mule Hunt)’ की शुरूआत की है। पुलिस ने इन 9 लोगों को इसी ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ साइबर क्राइम की SP Geetanjali Khandelwal ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में से 7 चंडीगढ़ और 2 मोहाली के निवासी है। सभी की उम्र 20 से 26 वर्ष की है। यह लोग अपने बैंक खाते साइबर ठगों को किराए पर देते थे। उनके हवाले से आने वाली को आगे ट्रांसफर कर उसके बदले में कमीशन लेते थे।

चंडीगढ़ से ऑपरेट हो रहे थे बैंक खाते

Cybercriminals' trap

एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि कुछ बैंक खाते ऐसे हैं, जो कि साइबर क्राइम में जुड़े हुए हैं और वो चंडीगढ़ से ही ऑपरेट किए जा रहे हैं। ‘ऑपरेशन म्यूल हंट’ के तहत कार्रवाई शुरू की गई। हम काफी दिनों से इस पर काम कर रहे थे और अब साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंडीगढ़ से ऑपरेट होने वाले ऐसे बैंक अकाउंट्स जिनका मिसयूज किया जा रहा था और इन खातों में ठगी के पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। उन खातों से संबन्धित लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी 9 आरोपियों की पहचान मौलीजागरा निवासी 22 वर्षीय रितिक, 20 वर्षीय रिथम, मोहाली निवासी 25 वर्षीय आकाश, मौलीजागरा निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद दानिश, सेक्टर 41 निवासी 25 वर्षीय अर्चित, सेक्टर 25 निवासी 20 वर्षीय चरणदास, सेक्टर 45 बुडैल निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद तोशिक, गांव फेदा निजामपुर निवासी 21 वर्षीय दिलप्रीत और 23 वर्षीय मोहाली निवासी अंकित के रूप में हुई है। आरोपी रितिक, आरोपी मोहम्मद दानिश, आरोपी मोहम्मद तोशिक और अंकित के खिलाफ पहले भी एक-एक मामला दर्ज पाया गया है।

Cyber ​​fraudsters. चीन से मिले निर्देश पर काम कर रहे थे साइबर ठग, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका