Breaking NewsNational

BJP की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का दबदबा, भाटिया-पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी; अरुण यादव बने सोशल मीडिया सह-संयोजक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के साथ हरियाणा से जुड़े तीन नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई टीम की घोषणा की, जिसमें राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और पार्टी के सोशल मीडिया से जुड़े रहे अरुण यादव का नाम शामिल है।

नई नियुक्तियों को हरियाणा भाजपा के लिए संगठनात्मक तौर पर अहम माना जा रहा है।

भाटिया और पूनिया बने राष्ट्रीय महामंत्री

राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को BJP का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि, डॉ. सतीश पूनिया मूल रूप से राजस्थान से हैं, लेकिन वर्तमान में हरियाणा BJP प्रभारी के तौर पर उनकी भूमिका रही है। ऐसे में हरियाणा से जुड़े संगठनात्मक समीकरणों के लिहाज से भी उनकी नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अरुण यादव को भी मिली अहम जिम्मेदारी

वहीं हरियाणा BJP के सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके अरुण यादव को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने में उनकी भूमिका अब राष्ट्रीय स्तर पर होगी।

हरियाणा भाजपा के लिए क्या मायने?

BJP की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा से जुड़े तीन चेहरों को जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी और मजबूत हुई है। खास तौर पर सोशल मीडिया और संगठन से जुड़े अनुभव वाले नेताओं को जिम्मेदारी मिलने को पार्टी की आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page