Political News. अजय चौटाला पर बरसे मंत्री कृष्ण बेदी, ‘इनके तार राहुल गांधी और विदेशी ताकतों से जुड़े हुए’,

Political News. Jannayak Janata Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष Ajay Chautala की ओर से पड़ोसी देशों की तरह से यहां भी लोगों को सड़क पर पीटकर सत्ता परिवर्तन के बयान पर Haryana Government के मंत्री Krishan Bedi ने पलटवार किया है। बेदी ने कहा कि अजय सिंह चौटाला एक पार्टी भी चलाते है। उन्होंने एक प्रजातांत्रिक देश में बेतुका बयान दिया है। वह लोग Tau Devi Lal का नाम लेकर पार्टी चलाते हैं। ताऊ देवीलाल ने इमरजेंसी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह फोटो ताऊ देवीलाल की लगाते हैं, लेकिन उनके दिमाग में Rahul Gandhi की विचारधारा है। उनके तार भी राहुल गांधी और विदेशी ताकतों से जुड़े हुए हैं।
Harsh Words. अजय चौटाला के बिगड़े बोल, बोले-शासकों को गद्दी से उतारकर पीटना होगा, देखिए वीडियो
इस प्रकार के बेहुदा बयान देकर उन्होंने अपनी गरिमा खत्म की है। यह प्रजातांत्रिक देश है। यहां कोई यह पसंद नहीं करता। यह राजा रजवाड़ों की रियास नहीं है, जहां किसी को गद्दी से उतार दो, मार-काट मचा दो। हर पांच साल के बाद चुनाव होते हैं। उनमें भागीदारी करो। चुनाव लड़ने पर 90 में से 82 जगह पर इनकी जमानत जब्त हो जाती है, ऐसे में यह देश को बदलने की बात करते हैं। इस प्रकार की राजसी और देश विरोधी सोच के चलते ही देश और प्रदेश की जनता ने इन्हें नकार दिया है और अब इनको समाज भी नकार देगा। एक्शन लेने के सवाल पर कृष्ण बेदी ने कहा कि लोग खुद ही इन्हें नकार देंगे। उन्होंने कहा कि एक बार ओपी चौटाला ने कहा था कि हर प्रकार की चोट सहन कर लेंगे, लेकिन वोट की चोट सहन नहीं कर सकते। अब इन्हें वोट की चोट लग रही है, जिस कारण यह बौखलाए हुए हैं। घर के हालात इन लोगों से संभल नहीं रहे हैं और देश में आग लगाने की सोच रहे हैं। जनता को भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।






