Haryana News

रेवाड़ी ब्लास्ट कांड पर कैप्टन अजय यादव का सरकार पर निशाना, बोले- पीड़ित परिवार को तुरंत मिले मुआवजा और फॉरेंसिक रिपोर्ट सार्वजनिक हो

रेवाड़ी | 14 जुलाई : रेवाड़ी के हंस नगर में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

दौरे के दौरान कैप्टन अजय यादव ने जिला उपायुक्त से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का पीड़ित परिवार तक न पहुंचना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

प्रशासन से मांगी पारदर्शी जांच

मीडिया से बातचीत में कैप्टन अजय यादव ने कहा कि ब्लास्ट के वास्तविक कारणों का जल्द खुलासा होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की अपील की।

 

हादसे में दो लोगों की जा चुकी है जान

गौरतलब है कि जुलाई की शाम रेवाड़ी शहर के हंस नगर स्थित एक मकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों तक कंपन महसूस किया गया और लोग घबराकर बाहर निकल आए। इस हादसे में मकान मालिक एवं पूर्व सैनिक सतबीर, उनकी पत्नी मधु, बेटी तन्नू, पड़ोसी जयभगवान और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान पहले 8 जुलाई को सतबीर की बेटी तन्नू की मौत हो गई थी, जबकि बाद में पूर्व सैनिक सतबीर ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

——————————Report : Rajesh Sharma/Rewari/Haryana———————————

 

नोट पैरों के नीचे छिपाता दिखा कर्मचारी! अंबाजी मंदिर CCTV वीडियो वायरल

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page