Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

हरियाणा में आज क्या हुआ? CM नायब सैनी के फैसले और BJP के नेता का ऐतिहासिक स्वागत! पूरी खबर यहां पढ़ें

हरियाणा में 12 जनवरी 2026 की पुरे दिन की सभी खबरें: सीएम नायब सैनी के शिक्षा और महिला सशक्तिकरण फैसले, BJP नेता नितिन नबीन का ऐतिहासिक स्वागत, किसानों के लिए नई योजनाएं और स्वास्थ्य सुधार।पढ़ें

🔴 शिक्षा उत्थान और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित हरियाणा सरकार : CM नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मजबूत शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की अवधारणा के साथ हरियाणा सरकार नए संकल्प के साथ देश की प्रगति में सहभागी बन रही है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में शिक्षाविद व महिला प्रतिनिधिगण के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक में सीधा संवाद कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी व गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बैठक में भारतीय संस्कृति के अग्रदूत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया और उपस्थित प्रतिनिधिगण को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व की भी शुभकामनाएं दी।

शिक्षा उत्थान और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ज्ञान की शक्ति के साथ मातृ शक्ति के समागम में आगामी बजट में विशेष पहलुओं के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की आत्मा है और आने वाली पीढ़ियों के चरित्र, कौशल, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की चेतना में शिक्षा सुधार करते हुए विकसित भारत 2047 का शास्वत रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत वित्त बजट में हरियाणा सरकार ने शिक्षा जगत के लिए बजट पूर्व परामर्श में आए 63 महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल करते हुए 21 हजार 893 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि उस दौरान मिले सुझावों में हरियाणा सरकार ने आधुनिक मॉडल संस्कृति स्कूलों की संकल्पना, दो पारी में स्कूलों का संचालन, स्टैम लैब्स की स्थापना, छात्रों को इसरो, डी.आर.डी.ओ. जैसे राष्ट्रीय संस्थानों से जोड़ा गया। इसके अलावा, बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के कार्यक्रम, हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना और उद्योग एवं अकादमिक साझेदारी जैसी पहल भी इसी सहभागिता का परिणाम है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका