Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Putin India Visit 2025 : भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन,जानिए कब पहुंचेंगे भारत

Putin India Visit 2025 : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। आज शाम वे भारत पहुंचेंगे। खबरों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम उनके सम्मान में एक डिनर पार्टी की मेजबानी भी करेंगे।

पालम एयर बेस के आसपास रूस के राष्ट्रीय झंडे लगाए

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा को लेकर दिल्ली में तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। पालम एयर बेस के आसपास रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में फ्लेक्स बोर्ड और रूस के राष्ट्रीय झंडे लगाए गए।

 

PM नरेंद्र मोदी के बुलावे पर राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस एनुअल समिट के लिए 4-5 दिसंबर 2025 को भारत के राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में दावत भी देंगी।

भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे

राष्ट्रपति पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहने वाले हैं। उनका यह भारत दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है। अक्टूबर 2000 में रुसी राष्ट्रपति पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की थी।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत और रूस के बीच कल 05 दिसम्बर को 9 अहम समझौते भी हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक़ भारत अब रूस से और ज्यादा S-400 और इसके अपडेट वर्जन S-500 को खरीदने को लेकर डील कर सकता है। बता दें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने कई पाकिस्तानी जेट्स को मार गिराया था। S-400 भारत के लिए गेमचेंजर साबित हुआ था।

यह भी पढ़ें : – Parliament Winter Session: कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार—‘अटल जी से तुलना कर रहे हैं तो कर लें BJP जॉइन ’

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page