National

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज भी उमस, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट

Aaj Ka Mausam:  देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज भी उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे और 18 जुलाई से मौसम करवट ले सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई को राजधानी में बारिश की संभावना बेहद कम है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

आज का संभावित तापमान:

  • अधिकतम तापमान: 39°C
  • न्यूनतम तापमान: 28°C

18 जुलाई से बदलेगा मौसम

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

18 जुलाई

  • अधिकतम तापमान: 36°C
  • न्यूनतम तापमान: 28°C
  • गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

19 जुलाई

  • अधिकतम तापमान: 36°C
  • न्यूनतम तापमान: 27°C
  • बारिश और बिजली चमकने के आसार

20 जुलाई

  • अधिकतम तापमान: 36°C
  • न्यूनतम तापमान: 26°C
  • हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य मानसून प्रभावित क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

आज जींद से बनेगा इतिहास! PM मोदी दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी

NEET UG 2026 Result: पंजाब-हरियाणा के छात्रों का जलवा, AIR-1 पर दो टॉपर; बेटियों ने फिर दिखाई अपनी ताकत

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page