Breaking NewsCrimeLatest NewsNational

राजस्थान के चूरू जिले में बोलेरो-ट्रेलर की भीषण टक्कर: 4 की मौत, चालक फरार

Rajasthan News : राजस्थान के चूरू जिले से शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा एक ट्रेलर और एसयूवी बोलेरो वाहन की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए।

Rajasthan News

कहां और कैसे हुआ हादसा?

सांडवा थाना प्रभारी चौथमल ने बताया कि यह हादसा कातर छोटी और तेहनदेसर गांवों के बीच हुआ। बोलेरो वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। ट्रेलर से जोरदार टक्कर होने के कारण बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोलेरो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फरार चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करेंहमारे साथ Telegram पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page