Breaking NewsChandigarhCrimeLatest NewsPunjabTop Stories

CBI Raid में DIG भुल्लर के घर से 5 करोड़ कैश, लग्जरी कारें और 15 प्रॉपर्टी का खुलासा — जानें पूरा मामला!

CBI Raid Punjab : पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी DIG हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) पर CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों में भुल्लर को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, CBI टीम ने उनके रोपड़ स्थित दफ्तर और चंडीगढ़ स्थित आलीशान कोठी पर छापेमारी की।

इस छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को करीब 5 करोड़ रुपये नकद, 15 प्रॉपर्टी के दस्तावेज और लग्जरी कारों की जानकारी मिली है।

3 बैग और 1 अटैची में भरे मिले नोट

CBI सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ (Chandgarh) स्थित घर से तीन बैग और एक अटैची में भरे नोटों के बंडल बरामद हुए। रकम की गिनती के बाद यह राशि लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एजेंसी को भुल्लर के नाम पर कई संपत्तियों और महंगी गाड़ियों के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी

DIG Harcharan Singh Bhullar को रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। CBI की टीम ने यह कार्रवाई कई दिनों से चल रही निगरानी और सबूतों के आधार पर की।

CBI फिलहाल यह जांचने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किन लोगों से इसके तार जुड़े हैं।

कौन हैं DIG हरचरण सिंह भुल्लर?

भुल्लर 2007 बैच के IPS अधिकारी हैं और इस समय रोपड़ रेंज के DIG के पद पर तैनात थे। वे पटियाला जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के पूर्व DGP रह चुके हैं, जबकि उनके भाई कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं।

पंजाब पुलिस में मचा हड़कंप

CBI की इस कार्रवाई ने पंजाब पुलिस (Punjab Police) और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।
आम जनता और मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि भ्रष्टाचार पुलिस सिस्टम के अंदर कितनी गहराई तक फैला हुआ है। CBI के अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page