Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTop Stories

Lawrence Bishnoi गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर Lakhvinder Kumar अमेरिका से भारत लाया गया

देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी सामने आई है। कुख्यात अपराधी और Lawrence Bishnoi गैंग का मोस्ट वॉन्टेड शूटर Lakhvinder Kumar  को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। सीबीआई और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लखविंदर को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया।

Lakhvinder Kumar पर दर्ज हैं गंभीर अपराध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Lakhvinder Kumar हरियाणा में कई बड़े मामलों में वांछित था। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, धमकी और अवैध हथियार रखने जैसे कुल 130 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस ने लंबे समय से उसे भारत लाने की मांग की थी।

26 अक्टूबर 2024 को सीबीआई ने Lakhvinder Kumar के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके बाद अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर उसकी लोकेशन और प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की गई। यह भी पढ़ें ; – इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ की घटना, आरोपी गिरफ्तार

भारत की सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी

इस ऑपरेशन में सीबीआई, नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB-Interpol), विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की अहम भूमिका रही। अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से Lakhvinder Kumar को भारत लाया गया। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह कार्रवाई Lawrence Bishnoi गैंग जैसे अपराध नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण कदम है।

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE