Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Top Morning News : आज सुबह की 14 सबसे बड़ी खबरें — PM मोदी के दौरे से लेकर असम के नए कानून तक!

Top Morning News : 28 नवंबर की सुबह की 14 बड़ी खबरें: PM मोदी का दौरा, ब्रह्मोस डील, मनरेगा विवाद, राष्ट्रपति मुर्मू का बयान, असम बहुविवाह बिल, WPL ऑक्शन और उत्तर भारत की कड़ाके की ठंड। यहां पढ़ें आज की टॉप हेडलाइंस।

1. PM मोदी कर्नाटक और गोवा के दौरे पर

उडुपी में गीता पाठ में शामिल होंगे और गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

2. भारत–इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल डील अंतिम चरण में

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष ने द्विपक्षीय बैठक की। ब्रह्मोस मॉडल गिफ्ट किया गया।

3. CDS जनरल चौहान का बड़ा बयान

फ्यूचर वॉरफेयर पर ध्यान देने की जरूरत बताई—“युद्ध का स्वरूप हर दिन बदल रहा, दूसरा विकल्प नहीं।”

4. पंजाब में मनरेगा गड़बड़ियों की जांच होगी

शिवराज सिंह ने दावा किया—420 करोड़ की राहत राशि भेजी गई, लेकिन AAP सरकार ने UC नहीं भेजी

5. राष्ट्रपति मुर्मू आज लखनऊ में

योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। मयूर नृत्य से स्वागत होगा।

6. विमेंस ब्लाइंड वर्ल्ड चैंपियन टीम PM मोदी से मिली

टीम ने साइन किया हुआ बैट भेंट किया। पीएम ने खिलाड़ियों को लड्डू खिलाकर स्वागत किया

7. ऑपरेशन सिंदूर भारत की रणनीति का निर्णायक क्षण — राष्ट्रपति मुर्मू

चाणक्य डिफेंस डायलॉग में कहा—दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता को स्वीकार किया।

8. BJP का आरोप—“राहुल गृह युद्ध कराना चाहते हैं”

भाजपा का दावा—कांग्रेस से जुड़े कुछ X अकाउंट्स की लोकेशन पाकिस्तान और बांग्लादेश में। कांग्रेस ने नकारा।

9. असम में बहुविवाह बिल पास

एक से ज्यादा शादी पर 10 साल की जेल, सरकारी नौकरी नहीं, निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

10. कर्नाटक में CM विवाद गहराया

गृहमंत्री जी परमेश्वर ने DK शिवकुमार का समर्थन किया, कहा—“मैं भी CM बन सकता हूँ।”

11. सिद्धारमैया–शिवकुमार सोशल मीडिया वॉर

शिवकुमार बोले—“शब्द सबसे बड़ी शक्ति।”
सिद्धारमैया का जवाब—“काम उससे बड़ी शक्ति।”

12. ‘कांग्रेस धामी को बदनाम करना चाहती थी’ — आचार्य प्रमोद

कहा—“धामी का चरित्र साफ है, साधु कहा तो बयान बदलने का दबाव बनाया गया।”

13. WPL ऑक्शन में ₹22.65 करोड़ की बोली

दीप्ति शर्मा: ₹3.20 करोड़
चरणी: ₹1.30 करोड़
मंधाना का रिकॉर्ड कायम।

14. उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा

दिल्ली–UP में तापमान गिरा।
कश्मीर–हिमाचल में माइनस तापमान, राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page