Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Haryana : रोहतक के खेल अधिकारी सस्पेंड- बास्केटबॉल पोल गिरने से जूनियर खिलाड़ी की मौत, नर्सरी भी बंद

Haryana : हरियाणा के रोहतक जिले में हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है जिसमें नेशनल लेवल के 16 वर्षीय खिलाड़ी हार्दिक की मौत बास्केटबॉल पोल गिरने से हो गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए लाखनमाजरा स्थित बास्केटबॉल नर्सरी को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

खेल विभाग ने बनाई जांच कमेटी

हादसे के बाद खेल विभाग ने उपकरणों की स्थिति, मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की है।
इस कमेटी में—बास्केटबॉल कोच,राजीव गांधी स्टेडियम के इंचार्ज, को शामिल किया गया है। यह कमेटी नर्सरी की सुरक्षा कमियों और लापरवाही की विस्तृत जांच करेगी।

खेल मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

घटना के बाद खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने 28 नवंबर को पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के आदेश दिए हैं। इसमें—राज्यभर के जिला खेल अधिकारी,वरिष्ठ अधिकारी,शामिल होंगे और हरियाणा के सभी खेल केंद्रों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

घटना मंगलवार सुबह की है। लाखनमाजरा निवासी 16 वर्षीय हार्दिक, जो कक्षा 10वीं का छात्र था, 25 नवंबर को रोज़ की तरह अभ्यास के लिए बास्केटबॉल नर्सरी पहुंचा था।एक्सरसाइज के दौरान वह दौड़ते हुए पोल पर पकड़ बनाकर ऊपर उठा ही था तभी लगभग 750 किलो वजनी पोल अचानक उसकी छाती पर गिर पड़ा। वहां मौजूद खिलाड़ियों ने तुरंत पोल हटाया और हार्दिक को अस्पताल ले जाया गया।लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक और खेल संस्थानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page