Haryana News : हरियाणा बनेगा देश का पहला ‘बेसहारा पशु मुक्त’ राज्य! गोसेवा आयोग चेयरमैन श्रवण गर्ग का बड़ा ऐलान


Haryana News : हरियाणा जल्द ही देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां एक भी बेसहारा पशु सड़कों पर नजर नहीं आएगा। यह दावा हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कुरुक्षेत्र में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी बेसहारा गोवंश को गौशालाओं में समायोजित करने के मिशन पर तेजी से काम कर रही है।
चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग लघु सचिवालय के सभागार में गौशालाओं के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पहुंचने पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने उनका स्वागत किया।
2 करोड़ से 595 करोड़ तक पहुंचा बजट


सस्ती बिजली, मुफ्त रजिस्ट्री और ई-रिक्शा
हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने बताया कि गौशालाओं को कोई रजिस्ट्री खर्च नहीं देना होता। सिर्फ 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गौशालाओं को ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराए जाएंगे। चेयरमैन ने यह भी कहा कि जिन गौशालाओं को शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये दिए गए थे, उनका कार्य पूरा होने और सत्यापन के बाद अतिरिक्त 5 लाख रुपये और दिए जाएंगे।
सोलर पैनल से आत्मनिर्भर होंगी गौशालाएं
चेयरमैन ने बताया कि हरियाणा की गौशालाओं में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिन पर 10% अनुदान गोसेवा आयोग,80% सब्सिडी हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने गौशाला प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिकारियों के साथ आपसी तालमेल और समन्वय बनाकर कार्य करें।
कुरुक्षेत्र में 23 पंजीकृत गौशालाएं
बैठक में जानकारी दी गई कि कुरुक्षेत्र जिले में 23 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इनमें 8,600 गोवंश मौजूद हैं। सभी पशुओं की टैगिंग पूरी कर ली गई है। इसके अलावा, 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चले बेसहारा गोवंश पुनर्वास अभियान में 206 पशु गौशालाओं में समायोजित किए गए। 1 अगस्त से 31 अगस्त के अभियान में 684 पशु गौशालाओं में भेजे गए थे। चेयरमैन ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और हरियाणा को पूरी तरह बेसहारा पशु मुक्त बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : – Haryana News : वरिष्ठ नागरिकों को एक लाख रुपए तक का पुरस्कार देगी हरियाणा सरकार !
यह भी पढ़ें : – Crop monitoring. खेत से मंडी तक किसान की फसल पर रहेगी पूरी निगरानी, CM ने अपनाया कड़ा रुख !







