
Assam Jorhat Airbase Plane Crash News : भारतीय वायु सेना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लगने की सूचना है, जिससे एयरबेस पर हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान AN-32 श्रेणी का मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैन्य सामग्री और आवश्यक आपूर्ति के परिवहन के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि विमान एयरबेस पर उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया और उसके बाद उसमें आग भड़क उठी।
राहत और बचाव अभियान शुरू
घटना के तुरंत बाद एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद अग्निशमन और बचाव दल सक्रिय हो गए। आग पर काबू पाने और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेजी से अभियान चलाया गया। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।






