Breaking NewsEntertainmentHaryanaLatest NewsTrending News

Film Dhurandhar देख बोले मंत्री अनिल विज,सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिंदुस्तानी को हमेशा तैयार रहना होगा

Film Dhurandhar : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिन्दुस्तानी को हमेशा तैयार रहना होगा और धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म का यहीं संदेश हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि धुरंधर फिल्म में वो दिखाने की कोशिश की गई है जो वैसे कभी नजर नहीं आता। हमारे पड़ोसी मुल्क जहां पर घर-घर में सांप पाले जा रहे है उनको उनके घर में ही कुचलने के लिए इंटेलिजेंस एजेंसियां अपने सर धड़ की बाजी लगाकर काम कर रही हैं और यह सब इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई हैं।

Film Dhurandhar

Film Dhurandhar में यह भी दिखाया गया है कि किस प्रकार वहां पर जो नेटवर्क बने हुए है, उनको उनके ही देश में जाकर तहस नहस किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी फिल्म है और शायद पहली बार ऐसी फिल्म आई है जिसमें एक छिपी हुई सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई हैं। फिल्म में 26/11 की घटना तथा अन्य जो-जो भी घटनाएं हुई उन सारों को इसमें दिखाने का काम किया गया हैं।

छिपी हुई सच्चाई का खुलासा है ‘धुरंधर’

धुरंधर फिल्म (Dhurandhar) कुछ मुस्लिम देशों द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे देशों को अपनी सच्चाई देखी नहीं जा रही और मैनें यह भी सुना था कि इस फिल्म के काउंटर में पाकिस्तान भी एक फिल्म बनाना चाह रहा है क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तान की सच्चाई दिखाई गई हैं जहां घर घर में सपोले तैयार किए जा रहें हैं। सारे विश्व में जो आतंकवादी घटनाएं है उनके लिए वहां तैयारियां की जा रही है। इसलिए उन्हें यह फिल्म पंसद नहीं आ रही, उनकी सच्चाई बाहर आ रही हैं।

 

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका