Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTrending News

Himachal Bus Accident: मंडी में खाई में गिरी निजी बस, महिला की मौत; 3 घायल, 2 IGMC शिमला रेफर

Himachal Bus Accident:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां करसोग क्षेत्र में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 75 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें IGMC शिमला रेफर किया गया है।

बस लुढ़ककर खाई में गिरी

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे करसोग के निहरी क्षेत्र स्थित चरखंडी के पास हुआ। ‘चेतन’ नाम की निजी बस कच्ची और ढलान वाली सड़क पर खड़ी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस को स्टार्ट करने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बाहर उतर गए थे और सवारियों का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई, जिससे यह हादसा हो गया।

महिला की मौत, स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में कलावती देवी नाम की 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत पांगणा अस्पताल पहुंचाया।

Author

  • Siddharth Malbade

    Siddharth जनवरी 2026 से Rashtr Khabar वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखने में विशेष रुचि है। वह पाठकों तक सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल व प्रभावशाली भाषा में पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका