Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsNationalTrending News

New DGP. हरियाणा पुलिस में नए साल से पहले बड़ा फेरबदल, IPS अजय सिंघल बने नए DGP

New DGP. Haryana Police में नए साल से पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। एक और साल के अंतिम दिन जहां DGP OP Singh सेवानिवृत हुए। वहीं, यूपीएससी की ओर से हरियाणा सरकार के पास डीजीपी के पद के लिए तीन नामों का पैनल भेजा गया। इनमें पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर, आईपीएस अजय सिंघल और आईपीएस आलोक मित्तल के नाम शामिल थे। सरकार की ओर से यूपीएससी की ओर से भेजे गए आईपीएस अधिकारियों के नामों के पैनल में से IPS Ajay Singhal को हरियाणा का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। गृह विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से इसे लेकर पत्र जारी किया गया है। बता दें कि अजय सिंघल 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं और अभी विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा में DGP हैं।

NEW DGP

सीएम की पसंद का रखा गया ध्यान !

सूत्रों की माने तो नए डीजीपी के नाम का चयन करते समय Chief Minister Nayab Singh Saini की पसंद का भी ध्यान रखा गया है। जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री लो-प्रोफाइल और प्रशासनिक छवि वाले अजय सिंघल को इस पद के लिए अधिक उपयुक्त मान रहे थे, जिसके चलते शुरू से उनके नाम की संभावना कुछ अधिक बताई जा रही थी।

टूट गया पुराना मिथक

अजय सिंघल के डीजीपी नियुक्त होने के बाद से पुराना मिथक भी टूट गया, क्योंकि हरियाणा पुलिस के इतिहास में एक पुराना मिथक था कि  अब तक अधिकांश डीजीपी वही अधिकारी बने हैं, जिन्होंने गुरुग्राम या फरीदाबाद जैसे अहम जिलों में लंबी पोस्टिंग की हो। अजय सिंघल का करियर इस पैटर्न से अलग माना जाता है। इसलिए उनके डीजीपी नियुक्त होने के बाद अब यह मिथक भी टूट गया है।

देखिए आदेश…

NEW DGP LETTER

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका