Breaking NewsHaryana NewsTop Stories

हरियाणा में दो IAS अधिकारियों की DGP पद पर पदोन्नति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर प्रमोट कर दिया है। 1993 बैच के बेहद अनुभवी और चर्चित अधिकारी आलोक मित्तलअरशिंद्र सिंह चावला को एडीजीपी से प्रमोट कर डीजीपी बनाया गया है। इस फैसले को गृह विभाग ने मंजूरी दी और संबंधित आदेश गृह सचिव सुमिता मिश्रा की ओर से जारी किए गए।

कौन हैं नए डीजीपी रैंक अधिकारी?

आलोक मित्तल – वर्तमान में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कमान संभाल रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं।
अरशिंद्र सिंह चावला – फिलहाल मधुबन पुलिस अकादमी (HPA) के निदेशक हैं और ट्रेनिंग व पुलिस मॉडर्नाइजेशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

हरियाणा में अब 7 डीजीपी रैंक अधिकारी

दोनों वरिष्ठ अफसरों की पदोन्नति के साथ ही हरियाणा में डीजीपी रैंक अधिकारियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
हाल ही में हुई डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में इनके नाम पर मुहर लगाई गई थी, जिसके बाद अब औपचारिक आदेश जारी हो गए हैं।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page