Breaking NewsEntertainmentLatest NewsNational

‘बिग बॉस 9’ फेम प्रिया मलिक बाल-बाल बचीं , दिवाली पर लगी आग ने बदल दी जिंदगी की सोच

मुंबई, 22 अक्टूबर 2025 – ‘बिग बॉस 9’ की चर्चित कंटेस्टेंट और जानी-मानी कवि-अभिनेत्री प्रिया मलिक इस दिवाली एक भयानक हादसे में बाल-बाल बचीं। उत्सव की रात जब पूरा देश दीपों की रौशनी में मग्न था, तब प्रिया के लिए यह जश्न एक डरावनी याद बन गया।

घटना दिवाली की रात की है, जब प्रिया मलिक अपने पड़ोसियों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के दौरान एक दीये के पास खड़ी थीं। अचानक उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली और पल भर में आग की लपटें उनके कंधों, पीठ और बालों तक फैल गईं।
इस भयावह पल को याद करते हुए प्रिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया

“मेरे पीछे जलते हुए दीये की वजह से मेरी पूरी पीठ, नीचे से लेकर कंधों और बालों के जूड़े तक, कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिर गई।

उन्होंने बताया कि अगर उनके पिता ने तुरंत सूझ-बूझ न दिखाई होती, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। उन्होंने जलते हुए कपड़े फाड़कर प्रिया की जान बचाई। शुक्र है कि मेरे पिताजी जलते हुए कपड़ों को फाड़ने में कामयाब रहे। उस पल में वो मेरे हीरो थे,” – प्रिया मलिक।

इस हादसे ने प्रिया को अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने लिखा कि यह अनुभव उन्हें यह समझाने के लिए काफी था कि एक छोटी सी लापरवाही कैसे जानलेवा बन सकती है। हम सभी अग्नि सुरक्षा की बातें करते हैं लेकिन सोचते हैं कि हमारे साथ ऐसा नहीं होगा। मगर कल रात मैंने महसूस किया कि आग की लपटों से बचने का कोई रास्ता नहीं होता।”

प्रिया ने जानकारी दी कि फिलहाल उनके कंधे, पीठ और उंगलियों पर हल्की जलन है और वह अब सुरक्षित हैं।

हरियाणा की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें

प्रिया मलिक का करियर

प्रिया मलिक ने ‘बिग बॉस 9’ से घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके बाद वह ‘नज़र’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे पॉपुलर शोज़ में नजर आईं। इसके अलावा, वह एक स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट और कवि के तौर पर भी खासा नाम कमा चुकी हैं।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page