Breaking NewsHaryana NewsLatest News

निफ्ट पंचकूला की छात्राओं से छेड़छाड़ मामला: पीएम मोदी तक पहुंची शिकायत, हरियाणा महिला आयोग एक्शन में

पंचकूला (हरियाणा): पंचकूला के सेक्टर-23 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलोजी (NIFT) के बाहर तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़ित छात्रा के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की मांग की।

इस घटना के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया मंगलवार को खुद निफ्ट पहुंचीं और छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

रेणु भाटिया ने लिया मौके का जायजा

चेयरपर्सन ने संस्थान परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा गार्ड्स, बाउंड्री वॉल और स्ट्रीट लाइटिंग की स्थिति की जांच की। भाटिया ने संस्थान के डायरेक्टर प्रो. डॉ. मनदीप सिंह ग्रोवर को निर्देश दिए कि छात्राओं की शिकायतों के लिए एक “शिकायत बॉक्स” लगाया जाए। महिला आयोग इस बॉक्स में आने वाली शिकायतों की हर तीन महीने में मॉनिटरिंग करेगा।

छात्राओं ने रखी अपनी बातें — बोले डर लगता है

छात्राओं ने रेणु भाटिया से बताया कि शाम के समय वे अनुमति लेकर बाहर जाती हैं, लेकिन लौटते समय आसपास के कुछ इलाकों में माहौल असुरक्षित रहता है। छात्राओं का कहना था कि मोहाली और अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों में बैठे लोग अश्लील हरकतें करते हैं। इस पर चेयरपर्सन ने मौके पर मौजूद थाना एसएचओ को निर्देश दिए कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

स्ट्रीट लाइट की कमी बनी खतरा

छात्राओं ने शिकायत की कि जिन सेक्टरों में वे PGs में रहती हैं, वहां स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर मनचले परेशान करते हैं। रेणु भाटिया ने इस पर तुरंत नगर निगम कमिश्नर को निर्देश देने की बात कही कि उन क्षेत्रों में सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट लगवाए जाएं।

पीएम मोदी तक पहुंची शिकायत

यह मामला तब सामने आया जब 22 अक्टूबर को एक छात्रा के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बताया कि उनकी बेटी समेत तीन छात्राओं से कार सवार युवकों ने अश्लील इशारे किए। छात्राओं ने जब विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग निकले।

महिला सुरक्षा पर बड़ा कदम — जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य

रेणु भाटिया ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब हरियाणा में महिला जिम ट्रेनर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने कहा, “महिला जिम में महिला ट्रेनर होना जरूरी है ताकि कोई असहज स्थिति न बने।”

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page