Breaking NewsEntertainmentLatest NewsNationalTop Stories

करवा चौथ 2025: अनिल कपूर के घर दिखा बॉलीवुड का जलवा, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अंदर का वीडियो, नजर आईं 24 हसीनाएं

मुंबई। करवा चौथ 2025 के खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने एक बार फिर इस त्योहार को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाएं एक साथ नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इस खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पूजा की झलक और सेलेब्स की तैयारियां साफ नजर आ रही हैं। वीडियो में सभी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पूजा करती दिखाई दे रही हैं। शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-करवा चौथ की रात। हमेशा की तरह सुनीता कपूर (जिन्हें मैं बेहद पसंद करती हूं) ने सारी तैयारियां बहुत ही शानदार तरीके से की हैं।”

24 महिलाओं की मौजूदगी, नताशा दलाल भी आईं नजर

वीडियो और फोटोज़ में कुल 24 महिलाएं नजर आ रही हैं जो करवा चौथ का व्रत रखकर पूजा में हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह रही कि इस साल वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी इस पूजा में शामिल हुईं। उनके साथ-साथ मीरा कपूर (शाहिद कपूर की पत्नी) और अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 

शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिल रहा है। फैंस ने लिखा:रीति-रिवाज चाहे जैसे भी हों, सब अच्छे होते हैं।“यह रिश्ता इज्जत और प्यार का है… जिससे नाता सारा संसार का।”

अनिल कपूर के घर हर साल होती है खास पूजा

बता दें कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर हर साल करवा चौथ के दिन खास पूजा का आयोजन करती हैं, जिसमें बॉलीवुड की शादीशुदा महिलाएं हिस्सा लेती हैं। इस मौके पर सभी पारंपरिक कपड़ों में सजकर आती हैं और एक-दूसरे के साथ करवा पास करने की रस्म निभाती हैं।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page