Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Haryana News : 31 को सरकार मनाएगी गुरु रविदास जयंती, CM नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि

Haryana News : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं करेंगे। समारोह के आयोजन के प्रबंध के लिए ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहाकार सुदेश कटारिया उनके साथ विशेष सहयोग करेंगे।

कृष्ण लाल पंवार सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेशभर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों को भी इस समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि गुरु रविदास जी के विचारों और संदेशों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

बजट को लेकर बड़ा बयान

आगामी बजट के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों, उद्योगपतियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से बजट पूर्व सुझाव लेने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : –

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page