Breaking NewsHaryana News

“राहुल गांधी पर केस दर्ज हो!” PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर अनिल विज का बड़ा बयान

Haryana News : प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास देश का अत्यंत संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी क्षेत्र है, ऐसे स्थान पर प्रदर्शन करना सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

अनिल विज ने कहा कि यदि राहुल गांधी को अपनी बात रखनी है तो इसके लिए संसद सबसे उपयुक्त मंच है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सांसदों को संसद के भीतर अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना उचित नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

‘संसद में रखें अपनी बात’

मंत्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास हाई सिक्योरिटी जोन है, जहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम रहते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी बात संसद के माध्यम से उठानी चाहिए।

नीट पेपर लीक जांच पर भी दिया बयान

नीट पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों को सौंपना चाहिए।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि पेपर लीक मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page